फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरयोलसर की यात्रा से अपने धाम पहुंची माता काली खैई दुर्गा गोथना

विज्ञापन
पवित्र स्थल सरयोलसर की यात्रा वापिस  लौटते काली खैईदुर्गा माता गोथना
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। सरयोलसर झील की यात्रा से माता काली खैई दुर्गा गोथना अपने धाम पहुंच गई हैं। पलेही पंचायत के गोथना में माता काली खैई दुर्गा का मंदिर है। माता तांदी गांव से आकर इस गांव में विराजमान हुई हैं। इतिहास में पहली बार माता पवित्र स्थल सरयोलसर झील की यात्रा पर अपने भक्तों के साथ गई थी। यात्रा गोथना मंदिर से वाहनों के जरिये से जलोड़ी जोत तक हुई। इसके बाद सात किलोमीटर पैदल यात्रा की। मंदिर के कारदार बिन्नू चौहान, पुजारी बाला प्रसाद शर्मा और अमन शर्मा ने बताया कि इस यात्रा के दौरान माता ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। हजारों लोगों ने माता से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। माता का रथ नहीं है। इस यात्रा के दौरान माता बूढ़ी नागिन से भेंट की। इसके साथ इस यात्रा के दौरान माता ने कई शक्तियों को प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें