फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सुलभ शौचालय के उपयोग के लिए कामकाजी महिलाओं को जारी होंगे मासिक आई-कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं की सुविधा के लिए नगर परिषद का महत्वपूर्ण फैसला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
मपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर बुशहर के अध्यक्ष करन शर्मा की अध्यक्षता में सुलभ शौचालय प्रबंधन के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में महिलाओं की सुविधा एवं नियमित रूप से सुलभ शौचालय का उपयोग करने वाली कामकाजी महिलाओं को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अहम निर्णय लिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि दुकानों, कार्यालयों और अन्य संस्थानों में कार्यरत वे महिलाएं, जिन्हें दिन में कई बार सुलभ शौचालय की लघुशंका (यूरिन) सुविधा का उपयोग करना पड़ता है, उनके लिए मासिक आई-कार्ड व्यवस्था लागू की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत नियमित उपयोग करने वाली महिलाओं को 150 प्रतिमाह के शुल्क पर आई-कार्ड जारी किया जाएगा। आई-कार्ड नगर परिषद और सुलभ शौचालय प्रबंधन के सहयोग से जारी किए जाएंगे। इसके बाद कार्डधारक महिलाएं पूरे माह बिना प्रत्येक बार अलग से शुल्क दिए आवश्यकता अनुसार सुविधा का उपयोग कर सकेंगी। अध्यक्ष करन शर्मा ने कहा कि पहले प्रत्येक उपयोग पर महिलाओं से 5 से 10 तक का शुल्क लिया जाता था, जिससे कम आय वाली कामकाजी महिलाओं पर हर महीने अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था। नई व्यवस्था का उद्देश्य इस आर्थिक बोझ को कम करना और महिलाओं को सुविधाजनक और किफायती सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद जनहित से जुड़े ऐसे निर्णय आगे भी प्राथमिकता के आधार पर लेती रहेगी, ताकि आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें