फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक ने लोसर स्कूल पहुंचकर आग से हुए नुकसान का लिया जायजा

विज्ञापन
विधायक अनुराधा राणा लोसर स्कूल का निरीक्षण करती। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

काजा ( लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोसर पहुंचकर स्कूल में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से आग लगने के कारणों, स्कूल रिकॉर्ड और अभिलेखों के क्षति बारे में जानकारी ली। उन्होंने आग लगने से क्षतिग्रस्त हुए कमरों का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद कहा कि यह आग स्कूल प्रबंधन की ओर से एहतियात न बरतने के कारण लगी है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं से बचने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को आग से नुकसान हुए कमरों को शीघ्र गिरवाने के निर्देश दिए, ताकि क्षतिग्रस्त हुई कमरों के स्थान पर नए कमरों का निर्माण किया जा सके। विधायक अनुराधा राणा ने इस स्कूल के साथ ही निर्माणाधीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोसर के अतिरिक्त भवन के कार्य में तेजी लाने के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर वर्ष 2025 का कैंलेडर क्षेत्रवासियों को वितरित किए। विधायक ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह लोसर में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर समस्याओं का निवारण मौके पर ही किया गया और शेष समस्याओं को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निपटारे के लिए सौंप दिए गए। इस दौरान एसडीएम काजा शिखा, टीएसी सदस्य केसंग रापचिक, ग्राम पंचायत प्रधान काजा सोनम डोलमा, नायब तहसीलदार मोहन सिंह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, खंड विकास अधिकारी अंशुल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक अनुराधा राणा लोसर स्कूल का निरीक्षण करती। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें