रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंदलाल तीन अगस्त तक रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान विधायक लोगों की समस्याएं सुनेंगे और लाडा की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रवास के दौरान स्थानीय जनता से संवाद, विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा और उद्घाटन कार्यक्रमों में विधायक भाग लेंगे। 30 जुलाई को विधायक रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक करेंगे। 31 जुलाई को ग्राम पंचायत नीरथ का दौरा करेंगे। एक अगस्त को रामपुर में स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण (लाडा) की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें क्षेत्र में स्थापित विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं के प्रतिनिधि और हितधारक भाग लेंगे। दो अगस्त को गानवी पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे और तीन अगस्त को क्षेत्रीय नागरिकों से संवाद करेंगे।