फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: विधायक लोकेंद्र कुमार ने बागा सराहन का किया दौरा, लोगों की सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड
विज्ञापन

(कुल्लू)। निरमंड ब्लॉक की बागा सराहन पंचायत में सोमवार को विधायक लोकेंद्र कुमार ने दौरा किया। विधायक लोकेंद्र कुमार का गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों का मालाओं के साथ स्वागत किया। दौरे के दौरान विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याएं विधायक के सामने रखीं। विधायक लोकेंद्र कुमार ने सभी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आनी विधानसभा के हर गांव का विकास उनकी प्राथमिकता है। जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें