फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीड़ितों का हाल जानने मौके पर पहुंचे विधायक लोकेंद्र कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
निरमंड(कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने घाटू पंचायत के शमारनी गांव में हुए हादसे को अत्यंत पीड़ादायक बताया है। भूस्खलन के कारण पेश आए हादसे का हाल जानने के लिए विधायक लोकेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। वह भूस्खलन से प्रभावित परिवारों से मिले और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की दुखद मृत्यु हो गई है और तीन लोगों को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह हादसा हृदयविदारक है। इस आपदा ने हमें कभी न भरने वाले जख्म दिए हैं। उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति, परिजनों को दुख सहने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें