फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा किया जाए : कुलदीप

विज्ञापन
नारकंडा में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते विधायक कुलदीप राठौर। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
नारकंडा में विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने नारकंडा में प्रशासनिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक संवाद और जनता दरबार का आयोजन किया। नारकंडा में अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। विधायक ने लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। इसके बाद सर्किट हाउस नारकंडा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क को और अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम के अंत में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं और सुझाव सुने गए। विधायक राठौर ने कई मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश मौके पर ही अधिकारियों को दिए और जनता से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।विधायक ने कहा कि विकास कार्यों में जनता की भागीदारी और प्रशासनिक पारदर्शिता ही क्षेत्र की तरक्की की कुंजी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधियों में पंचायत से संबंधित समस्याओं को रखा। अन्य लोगों ने भी विधायक कुलदीप सिंह राठौर के समक्ष समस्याओं को रखा। विधायक ने समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें