फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आपदा प्रभावित पंचायतों का विधायक कुलदीप राठौर ने लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैली, बनाहर, बड़ागांव और भरेड़ी के ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। ठियोग-कुमारसैन विधानसभा क्षेत्र में बारिश से भारी नुकसान पहुंचा है। वीरवार को विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने उपमंडल कुमारसैन की पंचायतों का दौरा किया और बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने राहत कार्यों को जल्द पूरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक कुलदीप राठौर ने आपदा प्रभावित जंजैली, बनाहर, बड़ागांव और भरेड़ी पंचायत का दौरा किया। ग्रामीणों ने नुकसान और समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इस मौके पर सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कुलदीप सिंह राठौर ने जंजैली पंचायत के भड़ेवग और खोलवी गांव का पैदल दौरा किया। इसके बाद बनाहर और बड़ागांव पंचायत का दौरा किया। जहां उन्होंने भरगो जल परियोजना का निरीक्षण किया। ब्राह्मण सभा और स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को विधायक और विभाग के पास रखा। इसके बाद विधायक भरेड़ी में लोगों की समस्याओं को सुना। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य उज्जवल सेन मैहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें