फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुलगांव पंचायत को मिला पटवारखाना

विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया कुलगांव पटवारखाना का लोकार्पण। संवाद
विज्ञापन
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मंगलवार को कुलगांव पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित पटवारखाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ग्रामीणों, मंदिर कमेटी के सदस्यों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने विधायक का वाद्ययंत्रों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। विधायक ने कहा कि पटवारखाना भवन के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को राजस्व से जुड़े कार्यों में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब स्थानीय ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए दूरदराज के क्षेत्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य है कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और गांवों में रहने वाले लोगों को भी शहरों के समान सुविधाएं उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और राजस्व से जुड़े ढांचागत विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। आने वाले समय में भी क्षेत्र में विकास की गति इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास के कारण ही क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और उनकी प्राथमिकता हमेशा जनहित तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें