फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सतलुज में लापता लोगों को नहीं लगा सुराग, खाली लौटा सुंदरनगर से आया गोताखोरों का दल

विज्ञापन
किन्नौर जिले के शोंगटोंग में सतलुज नदी में लापता हुए चालक और सहायक को तलाशते जवान। संवाद
विज्ञापन
आईटीबीपी, एनडीआरएफ भी लौटे, अब पुलिस, क्यूआरटी और होमगार्ड कर रहे तलाश
विज्ञापन


एक फरवरी को शोंगटोंग में सतलुज नदी में समाया था मिक्सर मिलर

लापता चालक और सहायक का दस दिन से नहीं लग पाया कोई सुराग

संवाद न्यूज एजेंसी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के शोंगटोंग पुल के पास एक फरवरी को मिक्सर मिलर सतलुज नदी में समा गया था। इस दुर्घटना में लापता चालक और सहायक का दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सतलुज नदी की गहराई में डूबे दोनों लोगों की तलाश करने आया सुंदरनगर के गोताखोरों का दल खाली हाथ वापस लौट गया है। सर्च ऑपरेशन में जुटे आईटीबीपी और एनडीआरएफ के जवान भी वापस लौट गए हैं। अब पुलिस, क्यूआरटी और होमगार्ड के जवान सतलुज नदी में डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। सुंदरनगर से आए गोताखोरों ने सतलुज नदी के विभिन्न क्षेत्रों में लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास किया। गोताखोरों के मुताबिक जहां हादसा पेश आया है, वहीं नदी की गहराई करीब 60 फीट गहरी बताई जा रही है। शरीर जमा देने वाले नदी के पानी में काफी गहराई तक तलाश करने के बाद गोताखोर खाली वापस लौट गए हैं। रविवार को एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने अंतिम बार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दिनभर जवानों ने शोंगटोंग से कड़छम के बीच करीब 11 किलोमीटर के दायरे में लापता लोगों की तलाश की, लेकिन आखिरी दिन भी सर्च ऑपरेशन कामयाब नहीं हो पाया। पूर्व में जहां दोनों लोगों को तलाश करने में 85 सदसीय दल जुटा हुआ था, वहीं सोमवार से पुलिस, क्यूआरटी और होमगार्ड के जवानों का 26 सदस्यीय दल सर्च ऑपरेशन में जुटा हुआ है। एसडीएम कल्पा डॉ. शशांक गुप्ता ने बताया कि रविवार को सुंदरनगर के गोताखोर, एनडीआरएफ और आईटीबीपी के जवान वापस चले गए हैं। अब पुलिस और क्यूआरटी के 26 सदस्य लापता हुए दोनों लोगों की तलाश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें