फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र से मिले करोड़ों रुपये का हुआ दुरुपयोग : संदीपनी भारद्वाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने प्रदेश सरकार पर आपदा राहत एवं पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से मिली धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कुमारसैन और थानाधार लोक निर्माण विभाग के उपमंडलों में वर्ष 2024-25 की आपदा राहत राशि से ऐसे कार्यों के टेंडर जारी किए जा रहे हैं, जिनकी आवश्यकता नहीं है। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि किट्टी और बड़ौगी-केड़ी सड़कों पर मलबा न होने के बावजूद सफाई के टेंडर लगाए जा रहे हैं। वहीं, कटेड़ी सड़क पर पहले से टारिंग और सफेद पट्टी की मार्किंग होने के बावजूद दोबारा मार्किंग के टेंडर जारी करने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि इन मामलों के वीडियो प्रमाण उनके पास हैं और बड़ौगी-केड़ी सड़क के संबंध में आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई है। उन्होंने ओडी-बिथल बागवानी सड़क के करीब एक करोड़ रुपये के कार्य में मलबे के अनुचित निस्तारण से जंगल और बगीचों को नुकसान पहुंचने का आरोप भी लगाया। साथ ही बड़ागांव में प्रस्तावित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए उपलब्ध धनराशि वापस मंगाए जाने पर सवाल उठाए। भाजपा प्रवक्ता ने विधायक कुलदीप सिंह राठौर और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि सभी टेंडरों, भुगतानों और कार्यों का भौतिक सत्यापन करवाया जाए। उन्होंने केंद्र से मिली धनराशि के खर्च का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। भारद्वाज ने चेतावनी दी कि जांच नहीं होने पर भाजपा स्थानीय जनता के साथ आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें