रोहड़ू।
जुब्बल पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को पंजाब के जालंधर जिले के शाहकोट से सकुशल ढूंढ लिया है। नाबालिग 15 अगस्त को जुब्बल से लापता हुई थी। इसी दिन पुलिस थाना जुब्बल में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। पुलिस ने नाबालिग के संभावित ठिकानों की जानकारी भी जुटाई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने उसे शाहकोट से ढूंढ निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नाबालिग घर में बिना बताए अपनी सहेली के पास चली गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस की आगामी जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।