रामपुर बुशहर। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 17 जुलाई को रामपुर उपमंडल की दरकाली पंचायत के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत दरकाली पहुंचेंगे। यहां दकनौल मेले एवं धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे और स्थानीय लोगों से भी संवाद करेंगे। मंत्री अपराह्न 3:30 बजे दरकाली से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र ङ्क्षसह ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री के प्रस्तावित दौरे की जानकारी दी। संवाद