रोहड़ू।
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह कल, 23 जुलाई को शिमला जिले के दुर्गम डोडरा-क्वार उपमंडल के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। मंत्री अपने दौरे के दौरान निर्माणाधीन रोहड़ू-चिड़गांव-डोडरा-क्वार सड़क परियोजना का निरीक्षण करेंगे। वह परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा करेंगे। साथ ही, संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे। निरीक्षण के बाद, लोक निर्माण मंत्री डोडरा में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। वह उनकी समस्याएं और मांगें सुनेंगे। उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।