फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 19 और 20 जून को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिक्षा मंत्री 19 जून को पूर्वाह्न 11 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगैन पहुंचेंगे, जहां वह विद्यालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय बगैन के नवनिर्मित कक्षों का उद्घाटन भी करेंगे। शिक्षा मंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। इसके बाद 20 जून को शिक्षा मंत्री दोपहर 1 बजे मंढोल पहुंचेंगे। यहां वह युवा मंडल मंढोल द्वारा आयोजित मंढोल क्रिकेट प्रीमियर लीग-4 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। शिक्षा मंत्री के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान शिक्षा एवं खेल गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रमों को विशेष महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें