रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर शुक्रवार को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। मंत्री शुक्रवार पूर्वाहन 11 बजे कोटखाई की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवगढ़ के भवन के चल रहे कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद देवगढ़ पंचायत के पंचायत भवन का उद्घाटन करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। साथ ही जनता की शिकायतें सुनेंगे।