फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: शिक्षा मंत्री आज ठियोग और कोटखाई दौरे पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर रविवार को ठियोग और कोटखाई क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। सुबह 10 बजे ठियोग की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में नवनिर्मित पुस्तकालय का शुभारंभ करेंगे। मंत्री छात्रों और शिक्षकों से संवाद भी करेंगे। दोपहर 12 बजे कोटखाई में लोक निर्माण विभाग के छह स्टाफ क्वार्टर (टाइप-II) का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना क्षेत्र में कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। रोहित ठाकुर कृषि विभाग के आतमा प्रोजेक्ट के तहत आयोजित किसान गोष्ठी में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में वे किसानों, बागवानों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। शिक्षा मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें