फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब सीजन के लिए दिनरात सड़कों को बहाल कर रहा विभाग : विक्रमादित्य

Mon, 07 Aug 2023 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
रोहडू में लोनिवि मंत्री विक्रमादित्य सिंह के सामने भावुक हुई महिला
विज्ञापन
लैला गांव में बादल फटने के कारण आई बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सेब सीजन के लिए सभी सड़कों को बहाल करना सरकार की पहली प्राथमिकता है। लगभग सभी सड़कों को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है। जहां पर डंगे गिरे हैं वहां पर अस्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आपदा प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना। रोहड़ू विधानसभा के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा साथ रहे।
विक्रमादित्य सिंह रोहड़ू उपमंडल के अंतर्गत लैला गांव में बादल फटने के कारण आई बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों के घर गए और संवेदनाएं प्रकट करते हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया। उसके बाद संदासू में लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने सीमा महाविद्यालय में चल रही गतिविधियों की जानकारी ली। छात्रावास भवन को बड़ा बनाने की मांग की गई जिस पर मंत्री ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिशानिर्देश दिए। इसके बाद भलाड़ा पंचायत के मलखून गांव का दौरा किया। वहां पर भी लोगों की समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि आपदा के इस समय में सबसे महत्वपूर्ण है कि सेब सीजन के लिए सभी सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया जाए ताकि बागवानों सेब को मंडियों में पहुंचा सकें। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश इस समय प्राकृतिक आपदा से गुजर रहा है और ऐसे में हिमाचल को केंद्र की सहायता की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी सहयोग मांगा है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि यथासंभव मदद करेंगे। उन्होंने प्रदेश में विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से भी यह अपील की है कि संकट की घड़ी में राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर प्रदेश के हित में कार्य करें। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा, रोहड़ू कांग्रेस मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला, कांग्रेस मंडल के पदाधिकारी, एसडीएम रोहड़ू सनी शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें