रिकांगपिओ(किन्नौर)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी में मंगलवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों ने मुख्य अतिथि का समारोह में पहुंचने पर स्वागत किया। मंत्री ने पांगी स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इसके बाद छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। स्कूल की प्रधानाचार्य निधि नेगी ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मंत्री ने पांगी स्कूल को 50 हजार रुपये और सभी क्लस्टर विद्यालयों को 7-7 हजार रुपये की राशि देने की भी घोषणा की। इस मौके पर किनफेड अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, राज्य इंटक उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह नेगी, जिला इंटक अध्यक्ष मान चंद नेगी, निर्मल चंद्र नेगी, ललित जरयाल, अभिषेक शर्मा, टाशी छोडुप नेगी, उमेश्वर राणा, डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डॉ. भूपेंद्र नेगी, डॉ. राजेश धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।