फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अधिकारियों और कर्मचारियों ने दौड़ लगाकर दिया फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
एसजेवीएन के स्थापना दिवस पर रामपुर परियोजना के अधिकारी, कर्मचारियों और परिजनों ने लगाई दौड़। स्
विज्ञापन
एसजेवीएन के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर मिनी मैराथन का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने बुधवार सुबह 6:00 बजे दौड़ लगाकर फिट इंडिया का संदेश दिया। मिनी मैराथन का आयोजन दत्तनगर मैदान से निर्धारित मार्ग के अनुसार कोयल सड़क तक और वापसी दत्तनगर मैदान तक किया गया। मिनी मैराथन को मुख्य महाप्रबंधक (प्रापण एवं संविदा) बीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मिनी मैराथन में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को विभिन्न आयु वर्गों एवं श्रेणियों के अनुसार आयोजित किया गया। इसमें पुरुष, महिला और बच्चों के लिए अलग-अलग वर्ग निर्धारित किए गए थे। । इस अवसर पर परियोजना प्रमुख विकास मारवाह ने कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इस प्रकार के आयोजन कर्मचारियों और उनके परिवारों में स्वास्थ्य जागरूकता और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम के दौरान रामपुर परियोजना के विभागाध्यक्ष, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। परियोजना की ओर से प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए मार्ग में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। मिनी मैराथन के समापन अवसर पर विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को मुख्य महाप्रबंधक बीपी सिंह ने पुरस्कृत किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें