फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसजेवीएन के स्थापना दिवस पर लूहरी परियोजना में हुई मिनी मैराथन

विज्ञापन
लूहरी परियोजना में आयोजित मिनी मैराथन से पूर्व मानवश्रृंखला से बनाया परियोजना का नाम। स्रोत : प
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसजेवीएन 24 मई को 39वां स्थापना दिवस मनाने जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में लूहरी जल विद्युत परियोजना चरण-1 में शुक्रवार को मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ पर परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने एसजेवीएन का ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एलएचईपी-1 के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। समावेशी भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम को पुरुषों, महिलाओं और उनके बच्चों के लिए विभिन्न आयु वर्गों की कुल आठ श्रेणियों में मैराथन आयोजित हुई। यह मैराथन एलएचईपी-1 कार्यालय बायल से प्रारंभ होकर महेश रिजेंसी निरसू में संपन्न हुई। मिनी मैराथन के साथ-साथ कर्मचारियों के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसने कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ, जिसमें परियोजना प्रमुख विवेक शर्मा ने मिनी मैराथन और रस्साकशी के विजेताओं को सम्मानित किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने मैराथन में प्रतिभागियों की ओर से दिखाए गए उत्साह और जोश की सराहना की। साथ ही उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए प्रतिभागियों की ओर से प्रदर्शित खेल भावना और उत्साह की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें