फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 को दत्तनगर में सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे दुग्ध उत्पादक : देवकी नंद

विज्ञापन
विज्ञापन
24 को दत्तनगर में सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे दुग्ध उत्पादक : देवकी नंद
विज्ञापन

. अरसू में दुग्ध उत्पादकों ने लंबित समस्याओं को लेकर तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
विकास खंड निरमंड के अरसू में हिमाचल दुग्ध उत्पादक संघ की बैठक हुई। बैठक में लंबित समस्याओं को लेकर दुग्ध उत्पादकों ने रोष जताया। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पशुपालकों ने भाग लिया और आगामी रणनीति तैयार की। किसान सभा राज्य सचिव देवकी नंद की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में दुग्ध उत्पादकों को समय पर दूध की पेमेंट न मिलने, दुग्ध सोसायटियों की व्यवस्था सुधारने और पशु औषधालयों में रिक्त पड़े पदों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में फैसला लिया गया कि 24 जुलाई को दुग्ध उत्पादकों की लंबित समस्याओं को लेकर सरकार और मिल्कफेड के खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। समय पर दूध की पेमेंट का भुगतान न होना, दूध गुणवत्ता को मापने की मशीन न होना और फीड समय पर न मिलने समेत अन्य समस्याओं को लेकर दत्तनगर में प्रदर्शन किया जाएगा। देवकी नंद ने कहा कि प्रदेश सरकार दूध उत्पादकों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। दूध उत्पादकों को न तो समय पर दूध का भुगतान हो रहा है और न ही दूध के उचित दाम मिल रहे हैं। दो महीने से दूध की पेमेंट नहीं मिली है, जबकि जुलाई भी खत्म होने जा रहा है। ऐसे में दूध पर निर्भर गरीब परिवार पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। उन्होंने सरकार और मिल्कफेड से शीघ्र दूध की पेमेंट की अदायगी की मांग की है, ताकि गरीब परिवार अपना पालन-पोषण कर सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें