रोहड़ू। मिड-डे मील कर्मचारी रोहड़ू इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग उठाई है कि 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन 2013 की सिफारिशों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र और मिड-डे मील कर्मियों को श्रमिक कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, ताकि उन्हें महंगाई के इस दौर में आर्थिक परेशानी से न गुजरना पड़े। वर्ष 2009 के बाद मिड-डे मील कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है।