फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मिड-डे मील वर्कर की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
हाटकोटी में आयोजित बैठक में भाग लेनी वाली मिड डे मील वर्कर। स्रोत: संगठन 
विज्ञापन
. मिड-डे मील जुब्बल खंड इकाई की बैठक हाटकोटी में आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। मिड-डे मील जुब्बल खंड इकाई की बैठक हाटकोटी में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता सीटू राज्य उपाध्यक्ष अजय दुलटा ने मिड-डे मील वर्करों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मिड-डे मील वर्कर लगातार सरकार की उपेक्षा को झेल रहे हैं। सीटू जिला उपाध्यक्ष सुनील मेहता ने संगठन की गतिविधियों, प्रशासन से हो रही बातचीत, लंबित मांगों और आगामी संघर्षों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक से 10 दिसंबर तक देश में सांसदों के घरों के बाहर बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके बाद दिसंबर को भारत सरकार को एक ज्ञापन भेजा जाएगा। 19 जनवरी को जिला मुख्यालय में विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में मानदेय बढ़ाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने, मिड-डे मील वर्करों को सरकारी कर्मचारी का अधिकारिक दर्जा देने की मांग की गई। उन्होंने बैठक में निर्णय लिया कि गांव, पंचायत और ब्लॉक स्तर पर इकाई बैठकें की जाएंगी, ताकि संगठन की नीतियां और कार्यक्रम हर वर्कर तक पहुंच सकें। बैठक में प्रधान दिनेश महासचिव सुलक्षणा ठाकुर, वित्त सचिव पृतिमा और उपप्रधान रमा चौहान सहित मिड-डे मील वर्करों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें