फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नुक्कड़ नाटक से साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर अपराध के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर लोगों को डिजिटल दुनिया में सतर्क और सुरक्षित रहने के प्रति जानकारी दी। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, सोशल मीडिया के दुरुपयोग और साइबर बुलिंग सहित अन्य गंभीर मुद्दों को उठाया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के दौरान संदेश दिया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और निजी विवरण साझा नहीं करना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य यशपाल ठाकुर ने विद्यालय को साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कहा कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों ने रचनात्मक तरीके से सामाजिक जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाई है। साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें