फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बैहना में पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
आनी की बैहना पंचायत की पूर्व प्रधान स्वर्गीय उषा चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम म
विज्ञापन
बैहना में पौध रोप कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन

. पूर्व प्रधान उषा चौहान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि की अर्पित
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
बैहना पंचायत की पूर्व प्रधान दिवंगत उषा चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को पौधरोपण अभियान चलाया गया। साथ ही हिम रक्षक-हिमालयन हेल्थ, एनवायरनमेंट एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पौधरोपण कर दिवंगत उषा चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम लक्ष्मण सिंह कनेट ने की। उन्होंने पौधरोपण करते हुए लोगों, विशेषकर युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष अमर चंद चौहान और उनकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि संस्था स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है। संस्था के अध्यक्ष एवं शिक्षा विभाग से जिला उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त अमर चंद चौहान ने बताया कि संस्था का गठन दिवंगत उषा चौहान की सेवा भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। कार्यक्रम में युवक मंडल तिहणी, महिला मंडल तिहणी, ज्ञान समिति और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने दिवंगत उषा चौहान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर बैहना पंचायत प्रधान सरोजिनी देवी, वार्ड सदस्य मीनाक्षी ठाकुर सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें