रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा रामपुर ने नाबार्ड की सहायता से एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर चूहाबाग गांव में लगाया। शिविर में बैंक अधिकारियों ने महिलाओं को सशक्तीकरण का संदेश दिया। शाखा प्रबंधक स्नेह लता और लिपिक विशाल सिंह ने लोगों को बैंक की योजनाएं बताईं। उन्होंने महिला सशक्तीकरण ऋण योजना, सपनों का संचय, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, बीमा योजना और साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान की। इस अवसर में स्वयं सहायता समूह स्वच्छ भारत की सदस्य दीपिका गुप्ता, आशा कुमारी, सीता देवी, गीता, अनिता, कला देवी और इंद्र लक्ष्मी सहित कई अन्य मौजूद रहे।