फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दौड़ लगाकर युवाओं ने दिया नशामुक्त समाज और फिट इंडिया का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बटाली में शिवालिक युवक मंडल ने करवाई मैराथन, दौड़ में अभिषेक और सुमन अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर उपमंडल की गोपालपुर पंचायत के बटाली में शिवालिक युवक मंडल ने मैराथन प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण और फिट इंडिया अभियान का संदेश दिया। दौड़ में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। नितिन दूसरे और आशीष तीसरे स्थान पर रहे। तीनों प्रतिभागियों ने दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इसके अलावा महिला दौड़ में सुमन ने पहले स्थान पर बाजी मारी। नेहा ने दूसरा और दीपिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, अन्य प्रतिभागियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर गोपालपुर पंचायत प्रधान उषा नेगी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी के लिए 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। मुख्य अतिथि ने आयोजक कमेटी की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों को प्रतिभा निखारने के लिए मंच मिलता है। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष कुशाल भारद्वाज ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना रहा। इस तरह के आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें