आंगनबाड़ी केंद्र खनेरी में बुधवार को मनाया पोषण माह दिवस। संवाद
रामपुर बुशहर।
राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बाल विकास परियोजना रामपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। आंगनबाड़ी केंद्र चूहाबाग में बुधवार को कार्यकर्ता रेखा देवी और खनेरी आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता शकुंतला देवी ने पोषण माह के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बच्चों और समुदाय के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न पोषण संबंधी गतिविधियों के माध्यम से स्वस्थ खान-पान और स्वच्छता का संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 9 सितंबर से 8 अक्तूबर तक चलाए जा रहे पोषण माह के दौरान हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों, महिलाओं, अभिभावकों और स्थानीय समुदाय को पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है।