रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के घोषित दसवीं कक्षा के परिणाम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 17 मई को शिव शक्ति धाम हाल में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। शिव शक्ति धाम के संस्थापक अध्यक्ष पं. जोगिंद्र पाल ज्योति ने बताया कि रोहड़ू के 90 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। मेरिट सूची में आने वालीं रोहड़ू कन्या विद्यालय की छात्रा साक्षी और रमनप्रीत को भी सम्मानित किया जाएगा। ज्येष्ठ रविवार को सत्संग कार्यक्रम में भक्ति गायन क्षेत्र में अव्वल रहने वाले कलाकारों को विशेष सम्मान दिया जा रहा है। ज्योति ने बताया कि शिव शक्ति धर्मार्थ सांस्कृतिक सभा रोहड़ू के प्रधान समारोह की अध्यक्षता करेंगे।