फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज में 16 को मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि रहेंगे मौजूद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। जीबी पंत मेमोरियल राजकीय कॉलेज रामपुर में 16 मई को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश करेंगे। समारोह में सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक नंद लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित होंगे। मुख्य अतिथि समारोह में शैक्षणिक, खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले होनहार विद्यार्थियों को मुख्यातिथि पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं पहाड़ी, किन्नौरी, कुल्लवी सहित अन्य नाटियों पेशकर संस्कृति संजोने का संदेश देंगे। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पंकज बसोतिया ने कहा कि 16 मई को कॉलेज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यातिथि मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें