फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
तुनन स्कूल में मेधावी को सम्मानित करते मुख्यातिथि:  स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
तुनन स्कूल में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बटोरीं तालियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तुनन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में कबीर ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि और कॉलेज प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. पनमा नेगी विशेष अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने साल भर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वाहवाही बटोरी। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कुल्लवी, पंजाबी और देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने दिव्या, अमृतिका, उएवाशी, दिव्या, वंश ठाकुर, प्रियंका, रिंपी, दीया, कुनान, सिमरन, श्रुति, विशाल, प्रिया, पायल, जुनैना, रितिका, सारिका, सुरेखा, कार्तिक, विकास ठाकुर और संजना को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. प्रेम सिंह ने सभी के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह के दौरान अभिभावकों के साथ शिक्षा संवाद का आयोजन किया। शिक्षा संवाद में स्कूल के सभी शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई और अन्य गतिविधियों के बारे में अभिभावकों से चर्चा की। प्रधानाचार्य ने स्कूल की समस्याओं, शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा, विद्यालय के सर्वांगीण विकास समेत कई मुद्दों पर चर्चा की । उन्होंने पिछले सत्र की शैक्षणिक और सह पाठयक्रम गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की। बैठक में विद्यालय प्रबंधन समिति के दायित्वों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें