फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कांगल स्कूल में मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कांगल और इसके तहत आने वाले स्कूलों का मंगलवार को संयुक्त वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पंचायत प्रधान कृतिका नेगी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उन्होंने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. कुलदीप सिंह अत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने बच्चों को नशे से दूर रह कर मेहनत के बल पर सफलता हासिल करने का संदेश दिया। समारोह में कांगल स्कूल के अलावा नौ प्राथमिक और दो माध्यमिक पाठशालाओं के छात्र- छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य जगदीश बाली ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर प्रस्तुतियां दीं। समारोह में शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे तुशार वर्मा, हिमानी, महेश, कसक, मनीष, लवीना, श्रुति, स्नेहा सहित अन्य छात्राओं को सम्मान मिला। इस मौके पर अध्यापक संजय कुमार, संजय ठाकुर, अजगीर, शैल्जा, रोचक, रोमिना, कुलदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें