नेरवा पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा पब्लिक स्कूल ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत नेरवा की अध्यक्ष बबिता तंगड़ाइक़ ने किया। कार्यक्रम में नेरवा पब्लिक स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इनमें निश्चिल चौहान, युक्ति, आरुषि, सृष्टि, आयुष ठाकुर, सान्वी, ध्रुव राज, आरवी, तेजस, प्रियाल और आरव को अपनी कक्षा में प्रथम आने पर पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। यूकेजी के विद्यार्थियों ने राजस्थानी गीत पर नृत्य किया। दसवीं के विद्यार्थियों ने किन्नौरी नृत्य प्रस्तुत किया। चौथी के छात्रों ने हास्य नाटक और आठवीं की छात्रा सृष्टि चौहान ने ड्रग एडिक्शन पर कार्यक्रम पेश किया। प्रधानाचार्य ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि बबीता तंगड़ाइक ने कहा कि कठिन परिश्रम ही सफलता की एकमात्र कुंजी है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन निवास करता है।