फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: टियाली स्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
ठियोग के टियाली स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में प्रस्तुतियां देते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि अनिल सेमवाल ने सम्मानित किए होनहार
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टियाली में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रदेश सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक अनिल सेमवाल बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समां बांधा। छात्राओं ने नाटी और राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य तेजिंद्र कौर ने कहा कि विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है और हर दिशा से सर्वगुण संपन्न बनने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। साथ ही घोषणा की कि आगामी सत्र से विद्यालय में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं भी शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में विद्यालय की वार्षिक पत्रिका जयेश्वरी का विमोचन भी किया गया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य मोहन लाल टेकटा, टियाली पंचायत के प्रधान हरि राम, ठियोग के बीडीसी अध्यक्ष पूनम, प्रधानाचार्य संजीव शर्मा, रविदत्त भारद्वाज और सुंदर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें