फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जेएनवी ठियोग में मेधावी किए सम्मानित

विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित। स्रोत :
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग में मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य रोशन लाल और उप प्रधानाचार्य पूनम खेदड़ की अगुवाई में संपन्न हुआ। समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता, सांस्कृतिक गतिविधियां और अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में मनस्वी, विज्वल, समृद्धि, इहाना, गुंजन, मानवी, गौरी, नव्या, आयुषी, सावी, विहान, भव्य, पलक, हर्षिता, आराध्या, परिधि नेगी, धृति मेहता, राधिका, रिया ठाकुर, संजमी, अहाना, साईं निष्ठा, शगुन कपाल्टा, संबोधी, निपुन कंबोज, ललित कुमार, रभया, एंजल रानी, वंशिका, तन्वी, तमन्ना झामटा, पलक और प्रांजल सहित अन्य मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सह-शैक्षिक गतिविधियां भी व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें