फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: डीम स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
निरमंड के डीम स्कूल में आयोजित वा​र्षिक समारोह में छात्र को सम्मालित करते अति​थि। संवाद
विज्ञापन
वार्षिक समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डीम में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव उपेंद्र कांत मिश्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दाैरान मुख्य अतिथि उपेंद्र कांत मिश्रा ने कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता प्राप्त करने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रवि शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों और एसएमसी सदस्यों का समारोह में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। समारोह के अंत में लता डोगरा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोट के प्रधान कांत कृष्ण, ग्राम पंचायत कोटी के प्रधान गुरदेव सिंह, समाजसेवी श्याम डोगरा, पंकज शर्मा, प्रवीन शर्मा, मुकेश शर्मा, तिलक राज शर्मा और लोचन वर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में विद्यालय परिवार के सदस्य दलीप शर्मा, मदन लाल, धर्म दास, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, लता डोगरा, रेनू, हरनाम सिंह, मान सिंह, धर्म पॉल, बबीता ठाकुर, चुनी लाल, ब्रिज लाल, ज्वाला देवी, उत्तम सिंह, साक्षी, विजय लक्ष्मी, सुषमा देवी, चिमना देवी, कृष्ण डोगरा और मनसा राम सहित एसएमसी सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें