फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भड़ोली स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। राजकीय प्राथमिक विद्यालय भड़ोली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में महिला मंडल भड़ोली और महिला मंडल भड़ोली तीर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष गीता देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान अध्यापक सतीश शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर विद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और विभिन्न गतिविधियों में बेहतर सहभागिता निभाने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने बच्चों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन पुनीता शर्मा ने किया। समारोह के अंत में महिला मंडलों, अभिभावकों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने पारंपरिक पहाड़ी नाटी प्रस्तुत कर खूब समां बांधा। विद्यालय परिवार ने समारोह में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें