फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में मेधावी विद्यार्थी किए सम्मानित

विज्ञापन
सीजेड मॉडर्न स्कूल रोहड़ू के सालाना समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुति देते बच्चे। स्रोत: स्कूल प्र
विज्ञापन
रोहड़ू। सीजेड मॉडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहड़ू का चौथा वार्षिक एवं पारितोषिक समारोह ‘जेनिथ’ धूमधाम से मनाया गया। लंबा खाटल स्थित चांशल मीडो रिजॉर्ट में आयोजित समारोह में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। नगर परिषद रोहड़ू के वार्ड तीन के पार्षद सुजय अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू के अध्यक्ष शिवपाल ठाकुर, नगर परिषद उपाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र रैटका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पहाड़ी, हरियाणवी, गुजराती, पंजाबी और बॉलीवुड गीतों की धुनों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जूडो के करतब दिखाकर विद्यार्थियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। विशिष्ट अतिथि सुजय अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों को सम्मानित किया।मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने उनका शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। स्कूल के प्रबंध निदेशक कुंदन शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय के प्रशासक मुनीश नंदन ने अतिथियों, अभिभावकों और प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया।समारोह के अंतिम चरण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लोक गायक दीवान सिवान की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। स्कूली बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें