फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कुमारसैन में मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल कुमारसैन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावियों को किया सम
विज्ञापन
पुलकित शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्र और तन्वी चौहान चुनी सर्वश्रेष्ठ छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (एसवीएम) कुमारसैन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। पुलकित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ छात्र और तन्वी चौहान को सर्वश्रेष्ठ छात्रा के सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं, दसवीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा को अंग्रेजी साहित्य विषय में 100 प्रतिशत अंक हासिल करने पर विशेष प्रशस्ति पुरस्कार प्रदान किया गया। राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। रसायन विज्ञान की प्रायोगिक प्रतियोगिता में विजेता रहने पर तन्वी चौहान को पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा विरन और ध्रुव को भी प्रायोगिक प्रतियोगिता में उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहे समर, नैना, अदिति और प्रिया को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में उपायुक्त जीएसटी ऊना एवं हिंदू जागरण मंच के प्रांत सह सहयोगी देवकांत प्रकाश खाची ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य यशवंत भारद्वाज सहित स्टाफ ने उनका स्वागत किया। समारोह में विशेष अतिथि के रूप में पंडित शशि पाल डोगरा, बीडीसी उपाध्यक्ष पिंकी ठाकुर, प्रधान प्रवीण वर्मा, प्रधान योगराज सहित क्षेत्र के कई अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वर्षभर की उपलब्धियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें