राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मे प्रस्तुति देती छा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार में मेधावी छात्रों को मिला सम्मान
. स्कूल मे धूमधाम से आयोजित हुआ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धार में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में धार पंचायत के प्रधान अजय सोहटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों में माही, आलिया, नायरा, सपना, विशाल, विक्रांत, लक्ष्मी, पूर्वी, युविका, सितारा, बॉबी, प्रदीप, समीर, प्रियांशु, प्रियांशुल, मनीष, पवन, सन्नी, कुनाल, जागृति, पायल, गुनगुन और समीर को सम्मानित किया गया। धार पंचायत के पूर्व उपप्रधान सत्य प्रकाश चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल के प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। छात्रों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी, नेपाली और दक्षिण भारतीय नृत्य सहित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। साथ ही विभिन्न विषयों पर नाटिकाओं का मंचन कर जागरूकता संदेश भी दिया। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।