फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर स्कूल में मेधावी छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट पाठशाला रामपुर में 12वीं की वार्षिक परिक्षाओं की मेधावियों को किया सम्मानित। सं
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीं छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने की। स्कूल प्रबंधन ने मेधावियों को सम्मानित गया। उन्होंने बताया कि बोर्ड की 12वीं कक्षा में कला संकाय की ऋषिता कपाटिया ने 478 (95.6 प्रतिशत) अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। सुमन ने 477 (95.4 प्रतिशत) अंक लेकर दूसरा और तनीषा ने 463 (92.6 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य संकाय में पंकिता ने 445 (89 प्रतिशत) अंक लेकर पहला स्थान, सेजल ने 420 (86) प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और अदिति ने 393 (78.6 प्रतिशत) अंक लेकर तृतीय स्थान पाया। विज्ञान संकाय में आस्था 458 ने (91.6 प्रतिशत) अंक लेकर पहला, दीपांशी ने 89.2 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और दिव्यांशी ने 86 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल प्रधानाचार्य जयंती धीमान ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें