फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सेवा भारती के सदस्यों ने खनेरी अस्पताल में की लंगर सेवा

विज्ञापन
रामपुर के खनेरी अस्पताल में लंगर सेवा करते सेवा भारती शिमला के सदस्य। स्रोत : सोसायटी
विज्ञापन
लंगर बनाने को अस्पताल में स्थान उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिलों के मुख्य केंद्र रामपुर के खनेरी अस्पताल में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी की ओर से मरीजों के तीमारदारों को रात्रि लंगर सेवा दी जा रही है। रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी रामपुर ने बीते साल 10 अक्तूबर से महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी में लंगर सेवा शुरू की थी। शुक्रवार देर शाम सेवा भारती संगठन जिला शिमला के सदस्यों ने मरीजों के तीमारदारों के लिए लंगर सेवा की। लंगर सेवा में संगठन के कई सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संगठन ने सेवा परिवार के कार्यों की सराहना की। आईजीएमसी शिमला की तर्ज पर खनेरी अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों लिए चार माह से यह रात्रि लंगर सेवा निरंतर चल रही है। आईजीएमसी शिमला में लंगर सेवा कर रहे सर्बजीत सिंह बॉबी से प्रेरणा और सहयोग से रक्तदान सेवा परिवार ने यह लंगर सेवा शुरू की है। स्थानीय लोग भी सोसायटी का सहयोग लंगर सेवा के लिए काफी सहयोग कर रहे हैं। जन्मदिन, पुण्यतिथि, सालगिरह, अन्य कार्यों के लिए रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग सोसायटी का सहयोग कर रहे हैं। लंगर सेवा के लिए भोजन रामपुर के समीप ब्रौ से बनाकर लाया जा रहा है। सोसायटी ने खनेरी अस्पताल में ही कोई स्थान निश्चित करने की मांग उठाई है। यह मामला सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक नंद लाल के ध्यान में लाया गया है, ताकि खाना दूर से लाने के बजाय अस्पताल के आसपास ही बनाया जा सके। यदि ऐसा होता है तो आने वाले समय में मरीजों को सुबह का नाश्ता और दोपहर की चाय भी उपलब्ध करवाई जा सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें