पूह (किन्नौर)। अनुसूचित जनजाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी पूह मंडल अध्यक्ष गुमान नेगी ने पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की है। अजय कुमार, जांगमो पोती, विद्यासागर, तंजीन छोडन और मनोज कुमार को पूह मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार व महेंद्र सिंह को महामंत्री, सुनीता देवी, पुष्पेंद्र नेगी, चंद्रशेखर, छेरिंग वंगज्ञाल व प्रेम सागर को सचिव, पासंग छेरिंग को कोषाध्यक्ष, सागर चंद को प्रवक्ता, छोटू राम को कार्यालय सचिव, हितेश कुमार को मीडिया प्रभारी, अविनाश नेगी को सोशल मीडिया प्रभारी और दीपक नेगी को आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों में दर्जे तन्डुप, गौरव कुमार, जड़चुक ज्ञामसो, तान्जिन डन्डुब, पनमा आड़मो, जमपा डोलकर, बिमला देवी, रमेश नेगी, ज्ञान देवी, प्यारे लाल, बिमला देवी, अमित कुमार, उदय, सुनीता देवी, तांजिन नेगी, इंद्र कुमारी, इंद्र भूषण, मान सिंह, रतन मोनी, छेरिंङ वाड़ज्ञाल, छेतन छेडुब, रविंद्र राज, विजय कुमार, श्रवण कुमार, जय नारायण सिंह, मुकेश कुमार, आकाश नेगी, प्रेम सागर, ललिता नेगी, रीना नेगी, शीला देवी, प्रवीण नेगी, भूप सिंह, नायडुब जाङमो, हितेश कुमार, दिचेन डोलमा, मुकेश नेगी और मुकेश कुमार को शामिल किया गया है। विशेष आमंत्रित सदस्यों में सलोचना नेगी, आनंद नेगी, नमज्ञल छेतन, यूसी नेगी, विषम दास, गोविंद सिंह, लाल सिंह, कुन्जाड़ राम, सोनम राम, ईश्वर सिंह, सोहन लाल, सनम दास और पनमा राम को शामिल किया गया है।