फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ह्यूमन पीपल संस्था के अनिल मोक्टा अध्यक्ष, अनिता शर्मा बनीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
पशु कल्याण के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ह्यूमन पीपल संस्था ने पशु कल्याण और समाज सेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नई कार्यकारिणी का गठन किया। अनिल मोक्टा को अध्यक्ष चुना गया। अनिता शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बलविंद्र सिंह कौर को उपाध्यक्ष, सुब्रतो वर्मा महासचिव और प्रिया संयुक्त सचिव चुनी गईं। अमन दीप को कोषाध्यक्ष का पदभार दिया गया। इस मौके पर पशु चिकित्सालय रामपुर के प्रभारी डॉ. अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। नई कार्यकारिणी का मुख्य लक्ष्य पशु कल्याण, संरक्षण और बेसहारा पशुओं की देखभाल को मजबूत करना है। संस्था आगामी समय में कई महत्वपूर्ण अभियान चलाएगी। इनमें टीकाकरण, नसबंदी और एंटी-रेबीज जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। पशु बचाव एवं उपचार के साथ जन-जागरूकता अभियानों को भी प्राथमिकता दी जाएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल मोक्टा ने कहा कि संस्था पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। इसके लिए स्थानीय समुदाय, पशु चिकित्सकों और स्वयंसेवकों का सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें