फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नशे का कारोबार करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ ( किन्नौर)। प्रदेश सरकार का खुफिया तंत्र हर पंचायत में नशे का कारोबार करने वालों की सूची तैयार कर रहा है। इस कड़ी में जिला किन्नौर के हर गांवों में भी अभियान चलाया गया है। यह बात उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने शुक्रवार को रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर शिकंजा कसा जा सके। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और नशे के व्यापार से एकत्रित की गई संपत्तियों को जब्त किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को नवचेतना मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान करें। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बताया कि अस्पताल व शिक्षण संस्थानों से 100 गज के दायरे के अंतर्गत मादक पदार्थ बेचने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी और चालान किए जाएंगे। पुलिस, स्वास्थ्य, शिक्षा, आध्यात्मिक संगठनों एवं अभिभावकों से बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया, ताकि जिले में नशाखोरी की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने बताया कि जून में नशा मुक्ति सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत जिले के लोगों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, प्रधानाचार्य राजकीय महाविद्यालय डॉ उत्तम चंद चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी बलवीर सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुलदीप सिंह नेगी, अधीक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय संजोग सिंह मेहता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें