फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर बैठक कल

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त अनुपम कश्यप करेंगे बैठक की अध्यक्षता
विज्ञापन

बैठक में यातायात, कानून और व्यवस्थाओं को लेकर बनेगी रूपरेखा


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजने वाले अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर 23 अक्तूबर को बैठक हुई। बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक हुई। मिनी सचिवालय रामपुर में सुबह 10:30 बजे बैठक होगी। बैठक में अंतरराष्ट्रीय लवी मेला के आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा की जाएगी और अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले भी एक बैठक एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। विभागों के अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। साथ ही समितियों का गठन कर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में मेले के दौरान यातायात, कानून व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से किए जाने वाले कार्यों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। स्थानीय प्रशासन ने पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में लवी मेला आयोजन को लेकर कॉलेज प्रशासन से पत्राचार किया है। इस पत्र में बताया गया है कि 1 से 3 नवंबर तक मेला मैदान में अश्व प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जबकि 11 से 14 नवंबर तक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला सजेगा। वहीं, पदम छात्र स्कूल रामपुर में चार दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि 23 अक्तूबर को मिनी सचिवालय रामपुर के सभागार में अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के आयोजन को लेकर बैठक होगी। बैठक में मेले के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें