फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल से मिनी सचिवालय तक एनएच पर तीन दिनों में जेब्रा क्रॉसिंग के निशान लगाएं

विज्ञापन
रामपुर में यातायात प्रबंधन को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते एसडीएम हर्ष
विज्ञापन
यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने को लेकर हुई बैठक में एसडीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

ऑटो, बस स्टॉप, पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट, टैक्सी पार्किंग प्वांइट, नो पार्किंग जोन पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में प्रशासन ने बेहतर यातायात प्रबंधन को लेकर कमर कसनी शुरू कर दी है। मंगलवार को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में नगर परिषद क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने और पार्किंग समेत बस स्टॉप निर्धारित करने को लेकर बैठक हुई। बैठक में ऑटो, बस स्टॉप, पिकअप और ड्रॉप प्वाइंट, टैक्सी पार्किंग प्वाइंट, नो पार्किंग जोन व जेब्रा क्रॉसिंग को लेकर की चर्चा की गई और आगामी रूपरेखा तैयार की। अधिकारियों और संबंधित संगठनों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए गए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु और सुरक्षित बनाई जा सके। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रामपुर नगर क्षेत्र में खनेरी अस्पताल से मिनी सचिवालय तक राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर चिह्नित स्थानों पर तीन दिनों के भीतर जेब्रा क्रॉसिंग के निशान लगाएं, जिससे आम लोगों को सड़क पार करने में सुविधा मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो। उन्होंने हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौधरी अड्डे के पास बसों को केवल सवारियों को चढ़ाने और उतारने के लिए ही रोका जाए। कोई भी बस दो मिनट से अधिक समय तक खड़ी न रहे। साथ ही बसों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही मोड़ने के निर्देश दिए गए। यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए निजी बस ऑपरेटरों के साथ भी शीघ्र बैठक करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने ऑटो यूनियन से कहा कि रामपुर शहर में ऑटो खड़े करने के लिए जो संख्या और स्थान चिह्नित किए गए हैं, वहां निर्देशों का पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि रामपुर बुशहर में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए सुव्यवस्थित पार्किंग, निर्धारित बस स्टॉप और सुरक्षित पैदल आवागमन की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों के सहयोग से शीघ्र ही ठोस कदम उठाए जाएंगे, जिससे आम जनता को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस बारे में शीघ्र ही अगली बैठक आयोजित कर प्रस्ताव उपायुक्त शिमला को भेजा जाएगा, ताकि इसे अधिसूचित कर शीघ्र लागू किया जा सके। इस मौके पर डीएसपी नरेश शर्मा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी हुमेश कुमार, एनएचएआई सहायक अभियंता प्रदीप कुमार, नगर परिषद के सहायक अभियंता अमित गौतम, सर्वहितकारी व्यापार मंडल के अध्यक्ष तन्मय शर्मा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष निशु शर्मा, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजय सिंह, सचिव ओम प्रकाश सहित ऑटो यूनियन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें