फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपुर में प्रशासन के द्वार में नहीं पहुंची जनता

विज्ञापन
ठियोग के धर्मपुर में आयोजित प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण और अधिकारी। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग तहसील के धर्मपुर में आयोजित प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति कम होने के कारण कार्यक्रम में कुल 15 इंतकाल हुए, वहीं डीड एक भी नहीं हुई। कार्यक्रम में प्रशासन और विभिन्न विभागों से अधिकारी तो आए लेकिन पांच पंचायतों से केवल 30-40 ग्रामीण ही कार्यक्रम में पहुंचे। इस कार्यक्रम में एसडीएम केके शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में केल्वी, धर्मपुर, कथोग, क्यारटू और भराणा पंचायतों के लोगों की समस्याओं का निवारण किया जाना था। इस मौके पर एसडीएम ठियोग केके शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल सूद, डीएसपी ठियोग कुलबिंदर सिंह के अलावा विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने कार्यक्रम में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

- क्या कहते हैं एसडीएम
एसडीएम ठियोग केके शर्मा ने बताया कि प्रशासन जनता के द्वार कार्यक्रम को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और अखबार के माध्यम से जनता को संदेश भिजवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें