फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ब्लॉक कांग्रेस रामपुर की बैठक 15 नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार होंगे शामिल, विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर की 13 नवंबर को प्रस्तावित बैठक अब 15 नवंबर को होगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:00 बजे सर्किट हाउस खोपड़ी में होगी। बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने बताया कि बैठक में पूर्व विधायक दिवंगत नंद लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके अलावा संगठन की मजबूती, आगामी कार्ययोजनाओं और क्षेत्र के स्थानीय एवं सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों, प्रकोष्ठों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें